तक्षशिला बाल निकेतन विद्यालय ग्राम बिचुआ में,वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ,उत्कृष्ट परिणाम पर छात्र हुऐ,पुरस्कृत।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।म.प्र.शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार तक्षशिला बाल निकेतन बिचुआ (ख़िरवा) में स्थानीय परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया इसके एक दिन पूर्व म .प्र.शासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं कक्षा 5 वीं,8 वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित किया गया जिसमें 5 वीं, 8 वीं में विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत (100 %) रहा।आज स्थानीय परीक्षा परिणाम के अवसर पर छात्र,छात्राओं की उपस्थिति रही एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के छात्र,छात्राओ को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती साधना तिवारी ने कहा कि वर्ष भर की छात्र,छात्राओ, शिक्षको एवं अभिभावकों के परिश्रम का फल है यह परिणाम।बच्चे अच्छा कर रहे कुछ बच्चों ने बहुत अच्छा किया है हमे सतत ध्यान की आवश्यकता है जिससे बच्चो की शिक्षा की लय बनी रहे,यह लय टूटनी,रुकनी नहीं चाहिए आज उत्कृष्ट प्रदर्शन, परीक्षा परिणाम आने पर अपने बच्चों को पुरस्कृत करना जीवन के अद्वितीय पल है समस्त सफल छात्र,छात्राओ को बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं साथ ही विद्यालय की समस्त शिक्षक,शिक्षाकाओं को उनके कर्तव्यनिष्ठता के लिये धन्यवाद।आज वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर विद्यालय में पधारे समस्त सम्मानित अभिभावक गणों का सादर धन्यवाद एवं आभार।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

