मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कर कलेक्टर श्री अविप्रसादनेअधिकारियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके, मीडिया प्रभारी मोहित बर्मन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के वार्षिक कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम कलेक्टर अवि प्रसाद के मुख्य आतिथ्य व अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह के विशिष्ट आतिथ्य मे कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित किया गया। नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कर अतिथियों का स्वागत शाल, बुके, फूल माला से किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रशाद ने संघ के कैलेंडर की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी व जिला शिक्षा अधिकारी कटनी ने नियमित चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के 27 कर्मचारियों की प्रथम द्वितीय समय मान वेतनमान के आदेश जारी करने की घोषणा की।
उक्त आदेश पर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी अजय गौतम, एडवोकेट अंजुला सरावगी बजाज विधि सलाहकार, मनोज श्रीवास, राकेश जसूजा, ज्ञानेन्द्र पांडे, कमलेश पांडे, हरीश, धर्मेन्द्र, मनोज, नीलेश, हामिद, शकुन, सतीश, रत्ना, ज्योति, खुशबु, अमृत लाल, राकेश पांडे, प्रभु दयाल, राजेश, सोहन, दीपक, बलराम, नरेश, राम लोचन, कपिल, मथुरा, संतोष, सतीश यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

