यातायात एवं आरटीओ विभाग में संयुक्त रूप से वाहन चालकों को किया सम्मानित हेलमेट पहनने वालों का गुलाबका फूल देकर
कटनी। हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वाले बाइक सवारों का सम्मान गुलाब का फूल देकर आज यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता के द्वारा बस स्टैंड में किया गया।
गौरतलब है कि इन दिनों आरटीओ विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता समझाने तथा हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वालों को सम्मानित करने के उद्देश्य से गुलाब के फूल भेंट किए गए। इस दौरान मौजूद यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता ने बातचीत करते हुए कहा कि सड़क पर दो पहिया वाहन चलाने वालों को अनिवार्य तौर पर हेलमेट का धारण करना चाहिए। वाहन दुर्घटनाओं के समय बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों की अक्सर करके मौत होने की खबरें सामने आती हैं। हेलमेट लगाने से हादसे में लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

