बड़वारा पुलिस द्वारा, चाकू से मारकर हत्या करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

 बड़वारा पुलिस द्वारा, चाकू से मारकर हत्या करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस द्वारा, चाकू से मारकर हत्या करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

कटनी दिनाँक 01.01.2024 को ग्राम कांटी में एक युवक को आरोपियो व्दारा चाकू मारने से घायल होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराते हुये तत्काल हमराह स्टाफ के घटना स्थल रवाना होकर ग्राम कांटी पहुंचकर सूचना तस्दीक किया जो पता चला कि राजेन्द्र राठौर पिता जगपति सिंह राठौर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पड़वई जो ग्राम कांटी में रामलीला मंचन कर रहे थे को कुछ लड़को व्दारा चाकू मार दिया गया है जिसे परिजनों व्दारा इलाज हेतु जिला शासकीय अस्पताल कटनी ले गये है जो जिला शासकीय अस्प० कटनी पहुंचकर जगपति सिंह राठौर पिता स्व. दुपकाई सिंह राठौर उम्र 50 साल निवासी पड़वई कि रिपोर्ट पर देहाती नालसी अप० क्र0 0/24 धारा 302,34 ताहि विरुध्द कमलेश चौधरी, रज्जन चौधरी, सचिन चौधरी तीनो निवासी कांटी लेख कर विधिक कार्यवाही की गयी थाने आने पर उपरोक्त आरोपियो के विरुध्द असल नम्बरी अपराध क्र० 03/24 धारा 302,34 ताहि का पंचीवध्द कर विवेचना मे लिया गया। कायमी की सूचना से बरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया।

कटनी पुलिस अधीक्षक   अभिजीत रंजन के निर्देशन में एंव  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया के मार्गदर्शन में हत्या के आरोपियो को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जो दो टीम थाना प्रभारी अनिल यादव एंव उनि लेख सिंह परिहार के बनाकर आरोपियो की तलाश पतासाजी के दिशानिर्देश प्राप्त हुये ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः- दौरान विवेचना घटना स्थल के सीसीटीव्ही चेक कर साक्ष्य एकत्रित किये गये एंव विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपिगण जुहला बाईपास में कही छिपे बैठे है कि सूचना पर तत्काल

हमराह स्टाफ के जुहला बाईपास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जो वंहा पर तीनो युवक खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किये जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पृथक पृथक नाम पता पूंछने पर कमलेश चौधरी पिता बुद्धलाल चौधरी, चीप कुमार उर्फ रज्जन चौधरी पिता बराती चौधरी, सचिन चौधरी पिता जगतधारी चौधरी तीनो निवासी कांटी चौधरी मोहल्ला का होना बताया जो तीनो मे से कमलेश चौधरी अपचारी बालक एंव दो आरोपी है जिन्हें हमराह लेकर थाना आये जिनसे घटना में संबंध में पूंछताछ करने पर बताये की राजेन्द्र राठौर एंव अपचारी बालक का वाद विवाद दिनांक 27/12/23 को हुआ था जो अपचारी बालक अपने दोस्त रज्जन चौधरी एंव सचिन चौधरी साथ नये वर्ष मे राजेन्द्र राठौर को जान से मारने का प्लान बनाया एंव घटना दिनांक को अपचारी बालक अपने घर से चाकू लेकर अपने दोस्त रज्जन चौधरी व सचिन चौधरी के साथ रामलीला देखने गया एंव रामलीला मंच से राजेन्द्र राठौर को बुलाकर अपचारी बालक उससे वाद विवाद करने लगा एंव अपचारी बालक के कहने पर उसके दोस्त रज्जन चौधरी व सचिन चौधरी, राजेन्द्र राठौर को पकड़ लिये जब राजेन्द्र राठौर चिल्लाया तो उसके पिता जगपति राठौर उसे बचाने के लिये दौडे तभी अपचारी बालक अपनी जेब मे रखे चाकू निकाल कर जान से मारने की नियत से चाकू राजेन्द्र राठौर के सिने में मार दिया, घटना में प्रयुक्तः आलाजरर चाकू अपचारी बालक के कब्जे से वरामद की गई। उक्त दो आरोपी को गिरफ्तार एंव अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया जो जे.आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

विशेष भूमिका आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उनि अनिल यादव, उनि लेख सिंह परिहार, सउनि सतेन्द्र सिंह, सउनि प्रदीप जाटव, सउनि विक्रम सिंह, प्र0आर0 353 लालजी यादव, प्र0आर0 174 नितिन जायसवाल, प्र0आर0 368 नरेन्द्र मिश्रा, प्र0आर0 786 केके शुक्ला, प्र0 आर0 294 पवन राज, आर0 598 संतोष यादव, आर0 720 आशीष तिवारी थाना कुठला से आर0 422 अभय यादव की विशेष भूमिका रही।


         मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post