विज्ञान प्रदर्शनी दिगंबर जैन उत्तर माध्यमिक विद्यालय में होगा आयोजन 6 और 7 जनवरी अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने

 विज्ञान प्रदर्शनी दिगंबर जैन उत्तर माध्यमिक विद्यालय में होगा आयोजन 6 और 7 जनवरी अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने

विज्ञान प्रदर्शनी दिगंबर जैन उत्तर माध्यमिक विद्यालय में होगा आयोजन 6 और 7 जनवरी अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने

30 विद्यालयों के 230 नन्हे वैज्ञानिक दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

कटनी। बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा शोध समिति के द्वारा 6 और 7 जनवरी को दिगंबर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा शोध समिति विगत 33 वर्षों से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करती आ रही है। दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के 30 विद्यालयों से 230 नन्हे वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।

                  इन स्कुलो के बच्चे लेंगे हिस्सा

प्रमुख रूप से चैम्पियन स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अनामिका अकेडमी, अक्षर नंदन विद्यालय, नालंदा विद्यालय, जैन पूर्व मा. विद्यालय, पुरवार शास. कन्या उ. मा. विद्यालय, शास, उत्कृष्ट विद्यालय, श्री रामकुमार शिक्षा निकेतन, सन्मति सागर कन्या उ. मा. विद्यालय, कुंदनदास उ. मा. विद्यालय, डायमण्ड उ. मा. विद्यालय, लाइम सिटी इंटरनेशनल स्कूल, एम.सी.बी. मैमोरियल स्कूल, मध्य रेल्वे उ. मा. विद्यालय, दिगम्बर जैन उ. मा. विद्यालय, फर्स्ट स्टैप स्कूल, सेक्रेड हार्ट विद्यालय, डी.ए.व्ही. ए.सी.सी. पब्लिक स्कूल, पोद्दार इंटरनेशनल, बार्डस्ले कन्या विद्यालय, अंजुमन इस्लामिया स्कूल, नेवर्स स्कूल, शिकागो पल्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय ओ.एफ. के, शास. वेंकट वार्ड उ. मा. विद्यालय, गुरुनानक उ. मा. विद्यालय, जे.पी.व्ही. डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल एवं लिटिल फीट विद्यालय के लगभग 230 बच्चे अपने 125 प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे है।

                  अतिथियों का मिलेगा मार्गदर्शन

कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन सत्रों में अतिथियों के रूप में कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी पी. पी. सिंह के साथ ही अन्य विशिष्ट जनों का मार्गदर्शन नन्हें वैज्ञानिकों को प्राप्त होगा। प्रमुख रूप से वैज्ञानिक डॉ. प्रियांशु जैन जिन्होंने बायोफ्यूल प्रोडक्शन एवं नैनो बायो केटालिस्ट प्रिपेरेशन में रिसर्च के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया है का भी प्रेरक मार्गदर्शन बच्चों को प्राप्त होगा।

                   पुरूस्कारों की रहेगी श्रृंखला

निर्णायक मंडल द्वारा दिये गये निर्णय के आधार पर चलित मॉडल / स्थिर मॉडल एवं चाट्स की श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किये जायेंगे। विशिष्ट पुरूस्कार एवं प्रोत्साहन पुरूस्कार भी आकर्षक का केन्द्र बनेंगे। समस्त प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। साथ ही तीनों श्रेणी में प्रथम पुरुस्कृत विजेता के विद्यालय को भी सम्मानित किये जाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है।

                     शिक्षा शोध समिति की टीम

 आयोजन को मूर्त रूप प्रदान करने हेतु समिति अध्यक्ष मुकेश चंदेरिया के नेतृत्व में सलाहकार श्रीमती सीमा जैन डॉक्टर चित्रा प्रभात सचिव श्रीमती वंदना गेलानी कोषाअध्यक्ष श्री महावीर तोमर विशिष्ट आमंत्रित सदस्य श्री दयाशंकर कनकने उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा संजीव जैन एवं श्रीमती शालिनी सोनी प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ठाकुर सहसचिव नमिता विश्वकर्मा जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती जयंती खताल,  ऑडिटर श्रीमती दीपाली गुप्ता, कार्यालय प्रभारी मनोज , के साथ ही निर्देश मंडल मिश्री मानमती, अर्चना चंदेरिया श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव आकांक्षा बरसैया, कुलदीप पांडे विकास जैन ,सुषमा गोस्वामी नितिन विश्वकर्मा श्रीमती संतोष जैन ,नवीन केसरी अग्रज लहरिया राहुल जैन, रश्मि , जीतू एवं समस्त साला परिवार की उपस्थिति रही।


      मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post