मध्यप्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी मादक पदार्थ की जब्ती: साढ़े 12 करोड़ की चरस जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय लिंक आया सामने

 भोपाल। मध्य प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ की जब्ती की गई है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग साढ़े 12 करोड़ रुपए की चरस बरामद की है। तस्कर यह मादक पादर्थ नेपाल से लेकर आ रहे थे। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, चरस नेपाल से राजधानी भोपाल लाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 36 किलो ग्राम से अधिक चरस जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत कुल 12 करोड़ 50 लाख बताई जा रही है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। इसका अंतरराष्ट्रीय लिंक सामने आया है। नेपाल के रास्ते से लाने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे लिंक की कड़ियां जुटा रही है। दो आरोपियों को पकड़ा गया है।उन्होंने बताया कि इन तस्करों की इंदौर, देवास और भोपाल में अलग अलग लोगों से मिलने और उनसे इस तरह की आपराधिक साठगाठ की सूचना मिली है। पुलिस सत्यापित कर रही है, उनकी पहचान कर उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। हरिनारायणचारी मिश्र ने इस कार्रवाई के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ पुलिस लगातार गंभीर है। क्राइण ब्रांच को पुरस्कृत किया जा रहा हैं।

मध्यप्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी मादक पदार्थ की जब्ती: साढ़े 12 करोड़ की चरस जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय लिंक आया सामने

      मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post