पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुभागों के राजपत्रित पुलिस अधिकारी जनसुनवाई में रहे उपस्थित ,आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के दिए निर्देश।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 03 नवंबर 2026मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में दिनांक 03 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान  पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें ध्यान पूर्वक सुनी फरियादियों से गहन चर्चा कर समस्या को जानकर एवं उनके समाधान हेतु थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में उपस्थित सभी अनुभागों के अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न  थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद

 पड़ोस संबंधी विवाद, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से संबंधित धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन के विवाद, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने की शिकायत, प्लॉट एवं भूमि संबंधी विवाद, महिला अपराध सहित अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण सामने आए 

पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या एवं व्यथा को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र,निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य,डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा,एसडीओपी, विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, एसडीओपी स्लीमनाबाद  आकांक्षा चतुर्वेदी, डीएसपी  अनिमेष द्विवेदी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुभागों के राजपत्रित  पुलिस अधिकारी जनसुनवाई में रहे उपस्थित ,आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के दिए निर्देश।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post