चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा को दस्तयाब कर परिजनों के किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 18 नवंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्य,उप पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र द्वारा गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।दिनांक 11.07.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपना लड़का के बिना किसी को कुछ बताए कही चले जाने की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान चौकी निवार पुलिस के द्वारा गुमशुदा की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये जाकर दिनांक 18.11.2026 को गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया कर चेहरे में लौटाई मुस्कान
पुलिस,कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
चौकी प्रभारी निवार स .उ.नि. अंजनी कुमार मिश्र,कमलेश्वर शुक्ला,,संतोष प्रजापति,गौरव सेन, की सराहनीय भूमिका रही ।

