ग्राम पंचायत बिचुआ में सरपंच की कथित मनमानी से वार्डवासी परेशान, आम रास्ते पर निर्माण सामग्री डालकर किया रास्ता बंद निजी मकान निर्माण में सार्वजनिक टैंकर के उपयोग का भी आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हटाई गई सामग्री

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक 18 नवंबर 2026ग्राम पंचायत बिचुआ के वार्ड क्रमांक 3 में इन दिनों आम रास्ते पर निर्माण सामग्री रखे जाने से स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने ग्राम पंचायत की सरपंच उमा सरवरी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बताया कि निजी मकान के निर्माण के लिए आम रास्ते पर गिट्टी, रेत सहित अन्य निर्माण सामग्री रख दी गई है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति यह है कि वार्ड के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि निजी निर्माण कार्य में सार्वजनिक टैंकर का भी उपयोग किया जा रहा है। वार्डवासियों के अनुसार, इस संबंध में सरपंच उमा सरवरी के घर जाकर टैंकर हटाने और आम रास्ते को खाली कराने का निवेदन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया गया।रहवासियों ने सरपंच के पुत्र दुर्गेश के व्यवहार पर भी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उसके कथित दबाव और रंगदारी भरे रवैये के कारण वार्ड के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक रास्ता किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है। उस पर निर्माण सामग्री रखकर आवागमन बाधित करना आम नागरिकों के अधिकारों को प्रभावित करता है।

प्रशासन से कार्रवाई और रास्ता खुलवाने की मांग

वार्ड क्रमांक 3 के रहवासियों ने पंचायत एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, आम रास्ते से निर्माण सामग्री तत्काल हटवाई जाए तथा सार्वजनिक टैंकर का निजी निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने के आरोपों की भी जांच की जाए। साथ ही आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत एवं जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और वार्डवासियों को आम रास्ते की समस्या से कब तक निजात मिलती है।

ग्राम पंचायत बिचुआ में सरपंच की कथित मनमानी से वार्डवासी परेशान, आम रास्ते पर निर्माण सामग्री डालकर किया रास्ता बंद निजी मकान निर्माण में सार्वजनिक टैंकर के उपयोग का भी आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हटाई गई सामग्री

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post