ओवरलोड रेत का परिवहन करते हाइवा पर की गई वैधानिक कार्रवाई, वाहन जब्त निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड पाए जाने पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 22 नवंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय,रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा दिनांक 21.11.2026 की रात्रि गश्त के दौरान हाइवा क्रमांक MP04 HE4383 को चेकिंग हेतु रोका गया।वाहन में परिवहन की जा रही रेत का वजन कराने पर निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में रेत लोड होना पाया गया। जिस पर हाइवा चालक देवी प्रसाद यादव पिता भूपत यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारी, जिला दमोह के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही ओवरलोड रेत परिवहन में प्रयुक्त हाइवा वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।प्रकरण के निराकरण हेतु इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,विशेष भूमिका

थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक मोनेन्द्र सिंह एवं वीरेन्द्र चढ़ार की सराहनीय भूमिका रही।

ओवरलोड रेत का परिवहन करते हाइवा पर की गई वैधानिक कार्रवाई, वाहन जब्त निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड पाए जाने पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post