बड़वारा पुलिस ने बका लहराते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत की कार्यवाही

 बड़वारा पुलिस ने बका लहराते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत की कार्यवाही

बड़वारा पुलिस ने बका लहराते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत की कार्यवाही

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 03 नवंबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस,अधीक्षक ,कमल मौर्य एवं डीएसपी.हेडक्वाटर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में  ग्राम जगतपुर उमरिया मदारी टोला के आगे पुलिया के पास गोपालपुर रोड पर एक व्यक्ति को लोहे का धारदार बका लहराते हुए पकड़ा गया । दिनांक 02.11.2026 को ग्राम जगतपुर उमरिया मदारी टोला के आगे पुलिया के पास गोपालपुर रोड  पर एक व्यक्ति लोहे का धारदार बका लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था । मौके पर जाकर तस्दीक की गई जो एक व्यक्ति लोहे का धारदार लहराते हुए मिला जिससे नाम पता पूंछा गया जो अपना नाम शंकर बर्मन पिता रामचरण बर्मन उम्र 38 साल निवासी ग्राम धनवाही थाना कोतवाली जिला उमरिया का रहने वाला बताया । उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना बड़वारा में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । 

 पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,विशेष भूमिका

थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, आर.624 रवि कोरी, आर.611 बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही ।

बड़वारा पुलिस ने बका लहराते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत की कार्यवाही





Post a Comment (0)
Previous Post Next Post