सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी के पावन कर-कमलों से बीएमसी मेडिकोज वेलनेस स्टोर्स एवं बीएमसी पैथ लैब्स का भव्य शुभारंभ शुभारंभ समारोह में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का संगम,सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक ,12 नवंबर 2026 स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आमजन को सुविधाजनक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बीएमसी मेडिकोज वेलनेस स्टोर्स एवं बीएमसी पैथ लैब्स का भव्य शुभारंभ जीवन मुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी के पावन श्री कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिला। शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित महानुभावों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं हरे माधव सतगुरु सेवकों ने उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई तथा नवप्रारंभ संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित
श्री ताराचंद पेसवानी (पूज्य गुरु पिताजी), श्री गंगाराम कटारिया, श्री करमचंद असरानी, श्री चमन लाल आनंद, श्री मनोहर लाल बजाज, श्री पृथ्वीराज वीरवानी, श्री लख्मीचंद डोड़ानी, श्री महेश ठारवानी (रीवा), श्री मनोहर सुगानी (सतना), श्री लालचंद कारडा, डॉ. वी.एम. राजपाल, श्री जाडामल माटानी, श्री पहलाज राय चेतवानी, श्री नंदलाल असरानी, श्री जयरामदास मेहानी, श्री अशोक वीरवानी एवं श्री दीपक मिहानी (हरे माधव सतगुरु सेवक) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की
सभी उपस्थितजनों ने इस नई पहल का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ यह शुभारंभ समारोह श्रद्धा,सेवा और जनकल्याण की भावना का सुंदर प्रतीक बना।

