धनतेरस पर कमानिया गेट हनुमान मंदिर में हुआ भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन ‘कक्का’ ने हनुमान जी के दर्शन कर किया भंडारे का शुभारंभ,आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 07 नवंबर 2026 धनतेरस के पावन एवं शुभ अवसर पर कमानिया गेट स्थित बजरंगबली मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ भव्य भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन ‘कक्का’ ने भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के पश्चात भंडारे और प्रसाद वितरण की शुरुआत कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नगरवासियों को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस धार्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण आयोजन का संचालन आदित्य जैन, लाभांश जैन ‘गोलू’, रतिक जैन एवं मेहुल जैन की मित्र मंडली द्वारा किया गया। आयोजन में अमन लालवानी, वरुण सोनी, हर्ष श्रीवास्तव, जतिन ठाकुर, नमन बजाज, युवराज गुप्ता, रोशन वासवानी, श्रेयांस माहेश्वरी, रोहन रामखयानी, सिद्धार्थ ठारवानी, नारायण साहू सहित अन्य मित्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई धनतेरस के शुभ अवसर पर आयोजित इस भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सेवा-सहयोग का संदेश दिया। आयोजनकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर पर्व की खुशियां साझा कीं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post