महंगाई भत्ता और रसोईया बहनों के मानदेय भुगतान सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ सौंपेगा ज्ञापन 4 नवंबर को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन, कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक, 02 नवंबर 2026मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ,जिला शाखा कटनी द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों के निराकरण के लिए 4 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी नियमित कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, स्थायी कर्मी, अंशकालीन कर्मचारी, रसोईया बहनें एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए यह पहल की जा रही है।संघ की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता प्रदान करना तथा रसोईया बहनों को मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान करने की मांग शासन के समक्ष रखी जाएगी।संघ पदाधिकारियों ने जिले के समस्त संबंधित कर्मचारियों से अपील की है कि वे 4 नवंबर को शाम 5 बजे आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करें, ताकि शासन का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया जा सके।इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम सहित मनोज श्रीवास,सौरभ सिंह, सदानंद कोल,राकेश जसूजा,धर्मेंद्र राज, अजीमुद्दीन शाह,नीलेश पौराणिक, हरीश बेन,मनोज दहिया,संदीप गुप्ता, रामनरेश यादव, तेजभान,जितेंद्र मिश्रा, सुजीत शुक्ला,बाबूलाल अहिरवार,रामवतार विश्वकर्मा, बलराम सिंह,शत्रुघन यादव, शकुन उसरेठे, जमुना महतो, अर्चना सेन, रत्ना ठाकुर, अमृत लाल दुबे, राजेश विश्वकर्मा, प्रभु द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों ने की है।

महंगाई भत्ता और रसोईया बहनों के मानदेय भुगतान सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ सौंपेगा ज्ञापन 4 नवंबर को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन, कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post