नशे के अवैध कारोबार पर एन.के.जे. पुलिस का प्रहार, 03 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरांत भेजा गया जिला जेल।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी! दिनांक,12 नवंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना एन.के.जे. पुलिस ने 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 10.11.2026 को थाना एन.के.जे. पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुंगाबाई छपरवाह तिराहा आमरोड के पास एक व्यक्ति सफेद रंग का थैला एवं नीले रंग की पन्नी लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शनि उर्फ कुलदीप कुशवाहा, निवासी प्रेमनगर, कटनी बताया। आरोपी के कब्जे में रखे थैलों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है।आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

शनि उर्फ कुलदीप कुशवाहा पिता राजेन्द्र कुशवाहा, निवासी प्रेमनगर, थाना एन.के.जे., जिला कटनी।

जप्त सामग्री

अवैध मादक पदार्थ गांजा 03 किलोग्राम अनुमानित कीमत – 60,000 रुपये।

पुलिस कार्यवाही में इनकी रहीसराहनीय भूमिका

 थानाप्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत,सहायक उपनिरीक्षक बालगोविंद प्रजापति,राजकुमार शर्मा,अर्पित पटेल,रणविजय सिंह,अनमोल सिंह,उमेश सिंह एवं ओमशिव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

नशे के अवैध कारोबार पर एन.के.जे. पुलिस का प्रहार, 03 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरांत भेजा गया जिला जेल।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post