कुठला पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 28 अक्टूबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,द्वारा अपहृत नाबालिग बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में दिनांक 19/07/2026 को दर्ज नाबालिग बालिका की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात कुठला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को रामपुर बघेलान जिला सतना से दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उसके परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनों ने कुठला पुलिस के कार्य की सराहना की है ।
पुलिस कार्यवाही मे इनकी रही विशेष भूमिकाः
निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, महिला मोनी गुप्ता,पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

