ताश पत्तों में हार जीत का दाव,लगाने,वाले, जुआरीयौ ,को ,विजयराघवगढ़ पुलिस ने दबोचा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से तास पत्तों पर रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते बदमाशों को पकड़कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।दिनांक 18/10/2026 को गश्त दौरान कन्याशाला स्कूल के पास ग्राम देवराकला में अवैध रूप से जुआ का फड़ बैठे होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुचकर शैलेन्द्र असाटी, भूरा कुशवाहा, सूरज गुप्ता, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता, एवं कमलेश चौधरी को अवैध रूप से तास पत्तों पर रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते पड़ा गया, आरोपियों के कब्जे से 14380 रूपया नगदी एवं तास पत्ते बरामद किये गये, आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस,की सम्पूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, पप्पू प्रजापति,नीतेश सिंह,मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

