कटनी चौपाटी में रावण दहन की तैयारियों को लेकर हुआ पूजन-अर्चन

कटनी चौपाटी में रावण दहन की तैयारियों को लेकर हुआ पूजन-अर्चन

कटनी चौपाटी में रावण दहन की तैयारियों को लेकर हुआ पूजन-अर्चन

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 15 अक्टूबर 2026 विजयादशमी पर्व पर होने वाले रावण दहन की तैयारियों को लेकर कटनी चौपाटी में बजरंग उत्सव समिति के तत्वावधान में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से इस परंपरा का निरंतर निर्वहन किया जा रहा है। पूजन-अर्चन के साथ रावण दहन कार्यक्रम की सफलता एवं भव्य आयोजन की कामना की गई।कार्यक्रम में बजरंग उत्सव समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की प्रमुख उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में समिति द्वारा प्रतिवर्ष रावण दहन का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर के नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। इस दौरान आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, शशांक श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारस जैन, नीलेश विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार, आशीष गुप्ता, रजनीश मिश्रा, वीरेंद्र ताम्रकार, सुरेश साहू, दीपक विचपुरिया, अजय रैदास, कमलेश पटेल सहित बजरंग उत्सव समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कटनी चौपाटी में रावण दहन की तैयारियों को लेकर हुआ पूजन-अर्चन



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post