पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान हेतु अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान हेतु अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान हेतु अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 13 अक्टूबर 2026 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुभागों के राजपत्रित  पुलिस अधिकारी जनसुनवाई में रहे उपस्थित ,आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के दिए निर्देश।मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान  पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने फरियादियों की शिकायतें ध्यान पूर्वक सुनी फरियादियों से गहन चर्चा कर समस्या को जानकर एवं उनके समाधान हेतु अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में उपस्थित सभी अनुभागों के अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न  थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, पड़ोस संबंधी विवाद,दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से संबंधित धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन के विवाद, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग,वित्तीय धोखाधड़ी, पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने की शिकायत, प्लॉट एवं भूमि संबंधी विवाद, महिला अपराध सहित अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण सामने आए।पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या एवं व्यथा को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र,निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य,डीएसपी हेडक्वार्टर  रत्नेश मिश्रा,एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, एसडीओपी स्लीमनाबाद  आकांक्षा चतुर्वेदी, डीएसपी  अनिमेष  द्विवेदी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान हेतु अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।.



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post