लोकतंत्र की रक्षा के लिए कलेक्ट्रेट पर गरजी कांग्रेस, निर्वाचन आयोग की जवाबदेही को लेकर जोरदार प्रदर्शन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 8 अक्टूबर 2026,एडवोकेटअमित शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष कटनी के मार्गदर्शन में भारतीय लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी एवं INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग उठाई।धरना प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेशकुमार हटाओ देश बचाओ के नारे लगाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है। जनता के वोट की पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब देना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।कांग्रेस ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता के मत की ताकत को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राकेश जैन कक्का, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जितेन्द्र गुप्ता, आफताब अहमद चोखे, भाई मंजू निषाद, मंगल सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, अहमद कुरैशी, जितेंद्र सिंह, रमेश मिश्रा, हरीश आहूजा, राजकुमार विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल, श्याम यादव, सचिन गर्ग, इमरान खान, दिलदार खान, अंशु गुप्ता, मुकेश बर्मन, हर्षित मिश्रा एवं मो. फरीद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कांग्रेस ने कहा कि यह संघर्ष लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और प्रत्येक मतदाता के सम्मान के लिए है लोकतंत्र की आवाज दबेगी नहीं और तेज होगी।
जनता के वोट का सम्मा,सर्वोपरि रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी, कटनी

