त्योहारों के मद्देनजर निवार पुलिस का पैदल भ्रमण, गुंडा-बदमाशों की हुई चेकिंग
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/दिनांक, 6 अक्टूबर 2026निवार आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना माधवनगर प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की चेकिंग की। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संबंधित लोगों को समझाइश दी तथा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था,हुड़दंग अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

