राष्ट्रीय एकता दिवस पर कटनी पुलिस ने आयोजित की 5 किलोमीटर मैराथन ‘रन फॉर यूनिटी’पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानितमैराथन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 31 अक्टूबर 2026भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कटनी पुलिस एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस कंट्रोल रूम से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।मैराथन को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर माधव नगर गेट एवं विश्राम बाबा होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों,पुलिस जवानों, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विभिन्न वर्गों में विजेताओं ने हासिल किए स्थान
‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। मैराथन के विजेताओं के नाम निम्नानुसार हैं
1 खेल विभाग वर्ग
प्रथम – दिलराज
द्वितीय – विकास साहू
तृतीय – धर्मेंद्र कुमार
2.स्कूल बालक वर्ग
प्रथम – साहिल चक्रवर्ती
द्वितीय – सत्यम प्रजापति
तृतीय – गौरव वर्मा
3.स्कूल बालिका वर्ग
प्रथम – स्वप्निल पाल
द्वितीय – रश्मि सिंह
तृतीय – चंद चौधरी
4.पुलिस विभाग पुरुष वर्ग
प्रथम – राहुल कोल
द्वितीय – रितेश कोल
तृतीय – अनुराग गर्ग
5.पुलिस विभाग महिला वर्ग
प्रथम – साक्षी लोधी
द्वितीय – जयंती के
तृतीय – अर्चना सिंह जादौन
सभी वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देश की आंतरिक सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे, एकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक,अनिमेष द्विवेदी,रक्षित निरीक्षक,सपना त्रिपाठी, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक,अखिलेश दाहिया, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक,अनूप सिंह, थाना प्रभारी माधव नगर,शैलेन्द्र यादव, थाना प्रभारी एनकेजे रूपेन्द्र राजपूत तथा खेल विभाग से वीरेंद्र पांडे, दिनेश, कनौजिया,देवी प्रसाद मरावी, श्रद्धा पांडे,चेतना झा,उमा चडार एवं, रेखा सहित पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

