कलेक्टर श्री तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर 30 किसानों के दल को किया रवाना सिवनी-छिंदवाड़ा में तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण एवं भ्रमण में उन्नत खेती की तकनीकों का करेंगे प्रत्यक्ष अवलोकन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी / दिनांक 6 अक्टूबर 2026 किसानों की आय में वृद्धि एवं उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार के उद्देश्य से उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राज्य पोषित योजनांतर्गत जिले के 30 किसानों को तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी एवं छिंदवाड़ा रवाना किया गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया।भ्रमण के दौरान किसान कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी एवं छिंदवाड़ा में उन्नतशील किसानों के खेतों तथा आधुनिक एवं संरक्षित खेती के फार्मों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक खेती के संबंध में प्रशिक्षण और उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी।किसान स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य उन्नत उद्यानिकी फसलों की खेती की तकनीक, उत्पादन एवं प्रबंधन की जानकारी भी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही संरक्षित खेती, कृषि नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी।इस भ्रमण सह प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकें।

