पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन,उनके परिजनों का शाल-श्रीफल से किया सम्मान कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन। जिले के 13 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का शाल-श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने देशभर में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया वाचन।

 पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन,उनके परिजनों का शाल-श्रीफल से किया सम्मान
 कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।
 जिले के 13 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का शाल-श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने देशभर में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया वाचन।

पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन,उनके परिजनों का शाल-श्रीफल से किया सम्मान  कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।  जिले के 13 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का शाल-श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने देशभर में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया वाचन।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन झिंझरी, कटनी स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

पुलिस स्मृति दिवस का ऐतिहासिक महत्व

पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को उन वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 भारतीय पुलिस जवानों के बलिदान की स्मृति में इस दिवस की परंपरा प्रारंभ हुई। यह दिवस देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस बल के समर्पण, साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।

154 शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन, परेड दल ने दी सलामी

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री कमल मौर्य द्वारा देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात परेड दल द्वारा शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई तथा पुलिस स्मृति परेड मार्च का आयोजन किया गया।

जिले के 13 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान

 इस अवसर पर,कटनी जिले के शहीद पुलिसकर्मियों,श्रवण गर्ग,काशीराम यादव,,राजेश शुक्ला,हृदय नारायण यादव, राम किशोर विश्वकर्मा, विनोद राय, प्रकाश सिंह,गया सिंह त्रिपाठी, अवधेश दुबे,राजेश गौतम, अशोक सोनी,तखत सिंह,हीरालाल केवट के परिजनों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, जनप्रतिनिधि श्री दीपक टंडन एवं श्री अशोक विश्वकर्मा, एसडीएम श्री जितेंद्र पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

परेड कमांड एवं मंच संचालन

पुलिस स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती सोनम उईके ने परेड कमांडर के रूप में किया, जबकि सहायक कमांडर की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक श्रीमती अंजू लकड़ा ने निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती सीमा जैन द्वारा किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन,उनके परिजनों का शाल-श्रीफल से किया सम्मान  कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।  जिले के 13 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का शाल-श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने देशभर में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया वाचन।


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post