वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली कूच, 1 नवंबर की महारैली में जुटेंगे कार्यकर्ता- ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस की पहल, लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 26 अक्टूबर 2026कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का मुद्दा उठाते हुए कार्यकर्ताओं से दिल्ली महारैली में भागीदारी का आह्वान किया।कार्यक्रम में सांसद कल्याण काले एवं मंडला जिले की बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण पट्टा,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष 

एडवोकेट अमित शुक्ला,एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह

 की मौजूदगी में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की रूपरेखा और दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सांसद कल्याण काले एवं विधायक नारायण पट्टा ने कहा कि वोट की निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा

कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। कथित वोट चोरी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाकर निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में कटनी के कांग्रेसजन भागीदारी कर मताधिकार की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और महारैली में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महाराष्ट्र से राजा गोदिक्षण, प्रभारी दुर्गेश पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व विधायक बसंत सिंह, प्रेम बत्रा, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, राकेश द्विवेदी गुड्डू, प्रशांत जायसवाल, विजय पटेल, महेंद्र जैन, जीतू गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे, मोहम्मद इजराइल, आनंद पटेल, अजय खटीक, राहुल होतवानी, कल्लू दास बैरागी, संतोष यादव, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता एवं जालिम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला कांग्रेस कमेटी, कटन,वोट बचाओ, देश बचाओ — लोकतंत्र बचाओ।

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली कूच, 1 नवंबर की महारैली में जुटेंगे कार्यकर्ता- ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस की पहल, लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post