थाना बरही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही, 04 किलो 40 ग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

 थाना बरही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही, 04 किलो 40 ग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

थाना बरही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही, 04 किलो 40 ग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक 10 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़, वीरेंद्र धार्वे,के मार्गदर्शन में थाना बरही पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी कार्यवाही की गई।

दिनांक 10/10/2026 को बरही पुलिस द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान बरही-अमरपुर रोड, कनौर मोड़ पर पहुंचे। शिव मंदिर के पास रोड किनारे एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में हल्के नीले रंग का थैला,लिए हुए खड़ा दिखा। जो पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।संदेह होने पर उक्त व्यक्ति को थैला सहित घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रेनाजल पारधी पिता माजल पारधी, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी (म.प्र.)का होना बताया।थैले में रखे सामान के बारे में पूछने पर वह घबराने लगा मौके पर ही नियमानुसार  थैले की तलाशी। हल्के नीले रंग के थैले क अंदर सफेद रंग की 04 प्लास्टिक की पन्नियों,में हरे पत्तेदार,डंठल व बीजयुक्त वनस्पति भरी हुई मिली।मौके पर ही थोड़ी मात्रा में उक्त पदार्थ को निकालकर सूंघकर, जलाकर देखा गया तो गांजा जैसी तीक्ष्ण गंध आई, जिससे उक्त पदार्थ का मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। मादक पदार्थ के खुर्द-बुर्द होने की आशंका पर मौके पर ही कार्यवाही प्रारंभ की गई।

आरोपी के कब्जे से मिले थैले से चारों पन्नियों को निकालकर इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटे पर तौल किया गया, जिसका कुल वजन 04 किलो 40 ग्राम (4.040 KG) होना पाया गया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत

40,000/- रुपये है।

जप्त मशरूका :-

1.अवैध मादक पदार्थ गांजा - 04 किलो 40 ग्राम, कीमती 40,000/- रुपयेआरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्टके तहत दंडनीय पाए जाने से थाना बरही में अपराध क्रमांक 794/2026 धारा 8/20 NDPS Act*पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।थाना बरही पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस कार्यवाही में इनकीरही,सराहनीय भूमिक थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक नरेश झरिया, उप निरीक्षक अश्वनी यादव, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह,सहायक उप निरीक्षक राम सखा वर्मा सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल,सतीश हल्दकर, प्रधान नरेंद्र पटेल,रवि मोहन जाटव,गणेश दत्त मिश्रा, प्रधान आरक्षक अवधेश मिश्रा, जगत सिंह,रामकृष्ण पटेल,विवेक यादव विवेक श्रीवास्तव, गिरवर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना बरही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही, 04 किलो 40 ग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post