थाना माधवनगर पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही, 03 जुआरियो को दबोचा ,ताश के 52 पत्तो सहित 25900 रूपये नगदी जप्त

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी! 28 अक्टुबर 2026:थाना माधवनगर पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 03 जुआरियों को पकड़ा है । इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ताश के 52 पत्ते और 25900 रुपये नकदी जब्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक,   अनिमेश व्दिवेदी डीएसपी(अजाक) कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में  की गई है।दिनांक 28 अक्टुबर 2026 को थाना माधवनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि राबर्ट लाईन में कुछ लोग फड़ जमाकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 03 जुआरियों 1-सुनील मूलजानी पिता चंद्रलाल मूलजानी उम्र 46 साल निवासी हास्पिटल लाईन माधवनगर 2- वीरेन्द्र नागदेव पिता जुमरामल नामदेव उम्र 44 निवासी खैबर लाईन माधवनगर 3-राजेश लखानी पिता बच्चूमल लखानी उम्र 44 साल निवासी समदडिया कालोनी माधवनगर  को ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जिनके पास व फड़ से कुल 25900 रूपये व 52 ताश के पत्ते जप्त हुआ है। आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका:

थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी माधवनगर के कुशल नेतृत्व में अजित सिंह, मणि सिंह, लोकेन्द्र सिंह,अर्जुन सिंह,रणविजय यादव, नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। 

माधव नगर पुलिस की,जनता से अपील:

पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि अगर किसी को भी जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचनादाता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

थाना माधवनगर पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही, 03 जुआरियो को दबोचा ,ताश के  52 पत्तो सहित 25900 रूपये नगदी जप्त

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post