चौकी निवार पुलिस ने गुमशुदा तीनों बालिकाओं को किया दस्तयाब,परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई परिवार की मुस्कान
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक,24 सितंबर 2026 पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश एवं उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा तीनों बालिकाओं को दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (आजाक) शिवा पाठक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी माधव नगर शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में गुमशुदा बालिकाओं की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए।दिनांक 21.08.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी बालिका के बिना किसी को बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट थाना माधव नगर में दर्ज कराई गई थी। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिकाओं की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर लगातार पता-तलाश एवं आवश्यक प्रयास किए गए।पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 23.09.2026 को तीनों गुमशुदा बालिकाओं को दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिकाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने कटनी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

