दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को एन.के.जे. पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को एन.के.जे. पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को एन.के.जे. पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक' 16 सितंबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।महिला थाना जिला से प्राप्त जीरो एफआईआर की डायरी का थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा अवलोकन किया गया तथा अभियोक्त्री के कथन दर्ज किए गए। कथनों एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा अभियोक्त्री को अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।प्रकरण में आरोपी रामसुजान कोल के विरुद्ध धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी

महिला संबंधी गंभीर अपराध को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए ग्राम सिमरा के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी रामसुजान कोल को अभिरक्षा में लिया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

 रामसुजान कोल, पिता सुमेरा कोल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिमरा, थाना एन.के.जे., जिला कटनी।

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

 थाना प्रभारी उप निरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, महिला थाना कटनी की म.उप निरीक्षक मेघा मिश्रा,सउनि सहपाल परतेती,सउनि केवल उईके, अर्पित पटैल,राजेश काछी,नरेन्द्र टेकाम एवं म.वंदना पथरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को एन.के.जे. पुलिस ने किया गिरफ्तार



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post