दाधिकांदोत्सव शोभायात्रा रूट का पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 06 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली दाधिकांदोत्सव शोभायात्रा के मद्देनजर कटनी पुलिस द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती राखी पाण्डेय, निरीक्षक अनूप सिंह थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दाहिया, निरीक्षक रीतेश शर्मा, निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा सहित पुलिस बल द्वारा शोभायात्रा के संपूर्ण निर्धारित मार्ग का पैदल भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण का बारीकी से जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों द्वारा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कटनी पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील

की गई है कि शोभायात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, सहयोग बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करें।

दाधिकांदोत्सव शोभायात्रा रूट  का पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post