छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय, आस्था प्लाजा, बरगवां में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कटनी जिले के समस्त कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करने तथा उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने तथा शहर में साउंड सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण करने को लेकर भी चर्चा हुई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी छात्रों और युवाओं के हितों की आवाज लगातार मजबूती से उठा रहे हैं। “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के माध्यम से वे सीधे छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याओं और विचारों को सुन रहे हैं तथा उनके अधिकारों एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों को निरंतर प्रमुखता से उठा रहे हैं। यह पहल छात्रों को अपनी बात सीधे रखने और लोकतांत्रिक संवाद से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि छात्रों की आवाज को मजबूती देना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। कटनी के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कॉलेजों तक पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। युवाओं की समस्याओं और उनकी आवाज को मजबूती से सामने लाने के लिए कांग्रेस निरंतर सक्रिय रहेगी।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा, राकेश गुड्डू द्विवेदी, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, मंगल सिंह, श्याम पाहुजा, राहुल होतवानी, सुशील जायसवाल, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, इस्तियाक अहमद, संजय गुप्ता, विवेक विरहा, शुभम मिश्रा, विकाश पाठक, आकाश ताम्रकार, राजेश निषाद, रमेश अहिरवार, रविंद्र कुदरहा एवं हर्षित मिश्रा उपस्थित रहे।

