कटनी योगासन एसोसिएशन एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न योग के माध्यम से स्वस्थ समाज का संदेश,प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। “करे योग,रहे निरोग” के संकल्प के साथ कटनी योगासन एसोसिएशन (KYSA) एवं सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री विमल साहू एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्राचार्या नुपुर कपूर उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य प्रभारी लखन साहू, योगेश मिश्रा, पंकज शर्मा, गायत्री जैन, राहुल यादव, राजू साहू, अभिषेक एवं मोनिका सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं वंदन के साथ किया गया। इसके पश्चात एकलव्य योगशाला के नन्हे कलाकारों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। सायना स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने कलात्मक एवं तालात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में पियूषा खंडेलवाल, मेघा ठाकुर, निखिल दुबे एवं शुभम तिवारी ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर निष्पक्ष रूप से निर्णय प्रदान किया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चयनित एवं विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्या नुपुर कपूर, विमल साहू एवं लखन साहू द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य प्रभारी लखन साहू द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर प्राचार्या नुपुर कपूर ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में होने वाले योग एवं खेल संबंधी कार्यक्रमों में विद्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्तिकेय जी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कटनी योगासन एसोसिएशन एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न योग के माध्यम से स्वस्थ समाज का संदेश,प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post