बरही नगर परिषद में धूमधाम से मनाई गईभगवान विश्वकर्मा जयंती निकाली गई भव्य शोभायात्रा,धार्मिक आस्था के साथ दिखी,सामाजिक एकजुटता सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,बरही। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर 17 सितंबर को बरही में विश्वकर्मा समाजोत्थान संघ एवं शिक्षा समिति के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य एवं विशाल आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विश्वकर्मा समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान विश्वकर्मा जी के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया।शोभायात्रा के दौरान समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देती शोभायात्रा बरही के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। समाज के बच्चों एवं युवाओं ने अपनी प्रतिभा की सुंदर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बाबा विजयनाथ धाम बरही में दर्शन किए। उन्होंने समाजजनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, शिल्प, कौशल, निर्माण एवं परिश्रम के प्रतीक हैं। समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संस्कार, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत करना आवश्यक है।

दानदाताओं एवं सहयोगियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान बाबा विजयनाथ धाम मंदिर के विकास एवं धार्मिक कार्यों में सहयोग करने वाले दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंदिर के विकास में योगदान देने वाले समाजजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सराहा गया। सम्मान समारोह के दौरान समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं युवाओं की भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित होकर शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

आयोजन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा, हरकेश विश्वकर्मा, जमुना विश्वकर्मा, अच्छेलाल विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, सतेंद्र विश्वकर्मा, मौसम विश्वकर्मा, कौशल विश्वकर्मा, कृष्ण विश्वकर्मा, शिवचरण विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, नीलेश विश्वकर्मा, जानकी विश्वकर्मा (पत्रकार), संजीव विश्वकर्मा, लखन विश्वकर्मा (पत्रकार), आशीष विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, काशी विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, दुर्योधन, गोवर्धन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।भगवान विश्वकर्मा जयंती के इस आयोजन में श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों, दानदाताओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

बरही नगर परिषद में धूमधाम से मनाई गईभगवान विश्वकर्मा जयंती निकाली गई भव्य शोभायात्रा,धार्मिक आस्था के साथ दिखी,सामाजिक एकजुटता सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post