गणेशोत्सव समारोह शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

गणेशोत्सव समारोह शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

गणेशोत्सव समारोह शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक,28 सितंबर 2026 गणेशोत्सव के अवसर पर शहर में आयोजित चल समारोह एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी इंतजाम किए गए थे।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित पुलिस अधिकारियों एवं बल द्वारा पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई। चल समारोह के मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार भ्रमण एवं निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।चल समारोह के दौरान पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस की सजगता, सतर्कता एवं बेहतर समन्वय के साथ आमजन एवं आयोजन समितियों के सहयोग से गणेशोत्सव का चल समारोह शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ।कटनी पुलिस द्वारा गणेशोत्सव के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले समस्त नागरिकों,आयोजन समितियों एवं गणेश भक्तों का आभार व्यक्त करती है।

गणेशोत्सव समारोह शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post