कटनीअवैध शराब ठिकानों पर आबकारी विभाग का शिकंजा ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त,आरोपियों पर कार्रवाई
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने भनपुरा नंबर एक भनपुरा नंबर दो शाहपुर बिचुआ एवं,विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित संदिग्ध एवं अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से रखी गई शराब को जब्त करते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सूचना के आधार पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अवैध शराब की बिक्री या निर्माण संबंधी जानकारी विभाग को देने की अपील की है, ताकि ऐसे मामलों में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

