सिर्फ सोशल मीडिया की सुर्खियों तक सीमित है महापौर जनसुनवाई : रागिनी मनोज गुप्ता जनसुनवाई के नाम पर दिखावा बंद हो, जनता की समस्याओं का हो वास्तविक निराकरण

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में महापौर द्वारा आयोजित की जा रही जनसुनवाई को लेकर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि जनसुनवाई यदि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है, तो उसका असर जमीनी स्तर पर भी दिखाई देना चाहिए। केवल सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वाहवाही तक जनसुनवाई को सीमित रखना जनता की समस्याओं का समाधान नहीं है।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की वास्तविक स्थिति देखी जाए तो पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी। जनता आज भी सड़क, नाली, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर निगम के चक्कर लगाने को मजबूर है।रागिनी मनोज गुप्ता ने कहा कि श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 17 के अंतर्गत तिलक कॉलेज के पीछे महामाया नगर में तीन बार, पवनपुरी कॉलोनी में दो बार तथा संजय निकुंज, रोशन नगर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क, नाली, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर लगातार ध्यानाकर्षण कराया गया है। इसके बावजूद अनेक समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हुआ है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिन विकास कार्यों के लिए पार्षद द्वारा लगातार प्रयास कर प्रस्ताव एवं मांग रखी जाती है, उन्हीं कार्यों का बाद में महापौर द्वारा भूमिपूजन कर राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच श्रेय की राजनीति से अधिक महत्वपूर्ण जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नगर निगम में आयुक्त द्वारा जनसुनवाई की व्यवस्था होने के बावजूद महापौर द्वारा अलग से जनसुनवाई आयोजित किए जाने से आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यदि महापौर को इसी प्रकार की जनसुनवाई आयोजित करनी है, तो वह इसे अपने निजी निवास पर आयोजित करें, लेकिन नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था और जनसुनवाई की प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम पैदा नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई तभी सार्थक है, जब उसमें प्राप्त शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जाए, उनकी समयसीमा तय हो और निराकरण की स्थिति सार्वजनिक की जाए।रागिनी मनोज गुप्ता ने मांग की है कि जनसुनवाई के नाम पर होने वाली ऐसी व्यवस्था की समीक्षा की जाए तथा जनता को भ्रमित करने वाली समानांतर व्यवस्था पर रोक लगाते हुए नगर निगम की निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

रागिनी मनोज गुप्ता

पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष

नगर पालिक निगम, कटनी (म.प्र.)

सिर्फ सोशल मीडिया की सुर्खियों तक सीमित है महापौर जनसुनवाई : रागिनी मनोज गुप्ता जनसुनवाई के नाम पर दिखावा बंद हो, जनता की समस्याओं का हो वास्तविक निराकरण

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post