जमीन के नीचे गड़ा कर रखे थे महुआ लहान कच्ची शराब के ठिकानों पर पहुंची विजयराघवगढ़ पुलिस
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 29 सितंबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व,अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ मिलकर ग्राम बरहटा,खुटहा टोला और खिरवा ग्राम में बड़ी संख्या में महुआ और लहान को नष्ट करने की कार्रवाई की है। दिनांक 29/09/2026 को ग्राम बरहटा, खुटहा टोला और खिरवा ग्राम में पारधी डेरों के यहां थाना विजयराघवगढ़ पुलिस ने जब दबिश दी तो अफ़रा तफरी मच गई और पारदी डेरों के पुरुष सदस्य यहां वहां भाग गए पुलिस ने जब सर्चिंग शुरू की तो बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के डिपो में महुआ लहान बरामद हुआ। डिब्बे जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए थे। बरामद महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने करीब 25000/- का महुआ लाहन नष्ट किया है।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि रामकुमार झारिया, सउनि जगदीश पाण्डेय,सउनि जयराम साकेत मुकेश सिंह,नीलेश सिंह,जयंती उइके,वाहन चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही है

