शासकीय जमीन पर अवैध वृक्ष कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

शासकीय जमीन पर अवैध वृक्ष कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

शासकीय जमीन पर अवैध वृक्ष कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 22 सितंबर 2026ग्राम पंचायत टेढ़ी के अंतर्गत आने वाले सुनहरा, भटगवां और सुनहरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर कथित रूप से हो रही अवैध वृक्ष कटाई और लकड़ी के परिवहन को लेकर कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बिना अनुमति हरे-भरे एवं पुराने पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नीम, पीपल, बरगद सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं छायादार वृक्षों को कथित रूप से काटा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों द्वारा निजी एवं व्यावसायिक लाभ के लिए पेड़ों की कटाई कर उनका परिवहन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में हरियाली लगातार कम हो रही है और पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होने की आशंका है।ग्रामीणों ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से तापमान बढ़ने के साथ स्थानीय वन्यजीवों एवं पक्षियों के प्राकृतिक आवास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में क्षेत्र को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ सकता है।

मौके पर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की हैकि,शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाए। साथ ही शासकीय भूमि पर पेड़ों की कटाई एवं परिवहन की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अवैध वृक्ष कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र के पेड़ों और शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

शासकीय जमीन पर अवैध वृक्ष कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post