आगामी त्यौहार एवं गणेश उत्सव को लेकर थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी त्यौहार एवं गणेश उत्सव को लेकर थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी त्यौहार एवं गणेश उत्सव को लेकर थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,बरही। आगामी त्यौहारों एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बरही प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धारवे, थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे,तहसीलदार बरही एवं नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों एवं गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, जुलूस एवं विसर्जन व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।अधिकारियों द्वारा उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की गई कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। साथ ही आयोजकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे द्वारा आश्वस्त किया गया कि आगामी त्यौहारों के दौरान थाना बरही पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।थाना बरही, जिला कटनी पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

आगामी त्यौहार एवं गणेश उत्सव को लेकर थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post