पिकअप चोरी के मामले में चौकी निवार पुलिस को मिली सफलता चोरी गई करीब 7.50 लाख रुपये कीमत की पिकअप वाहन चंद घंटों में जंगल से बरामद
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं चोरी सहित अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक,शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना माधवनगर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा पिकअप चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई पिकअप वाहन को चंद घंटों में बरामद कर लिया गया।फरियादी आशीष मौर्य पिता रामचंद्र मौर्य, उम्र 28 वर्ष, निवासी लखनवारा, थाना सलीमनाबाद, जिला कटनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पिकअप वाहन क्रमांक MP 20 ZG 4527, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये है, दिनांक 08/09/2026 एवं 09/09/2026 की दरमियानी रात पहलवान ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़ा था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में उक्त पिकअप वाहन चोरी कर लिया गया।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 936/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर चोरी गए वाहन की तलाश प्रारंभ की गई।पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतासाजी करते हुए चोरी गए पिकअप वाहन को ग्राम बिछिया के जंगल से बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। वाहन की पहचान वाहन स्वामी एवं साक्षियों द्वारा की गई है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश एवं विवेचना जारी है।
पुलिस टीम की कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी कुमार मिश्र, सउनि राजेश कोरी,संतोष प्रजापति,अरविंद एवं वकील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

