चौकी निवार पुलिस का,जुआरियों पर शिकंजा नगद राशि और ताश पत्ती सहित 6 जुआडीयौ,को पुलिस ने पकड़ा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक,19 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र द्वारा ग्राम बिछिया में 6 जुआड़ियों से नगदी रकम जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।दिनांक 18/09 2026 को निवार पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु लगातार अभियान चलाये जाने के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिछिया रंग मंच में कुछ व्यक्ति ताश-पत्तों से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामार कार्रवाई (रेड) की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी करते हुए 6 जुआड़ियों / आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया । जिसमें आरोपी 1.जितेंद्र सिंह 2.प्रदीप कोल , 3.शिवम बर्मन , 4. शिवकुमार कोल , 5.संजीत सोनी, 6.ललित कुमार से मौके से कुल 3170/-रुपये नगद राशि, ताश के पत्ते जब्त किए गए एवं जुआ खिलाने वाला मौके से बिछिया गांव का मोनू उर्फ प्रदीप बर्मन फरार हो गया पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम ब 49 bns के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें स उ नि राजेश कोरी, गौरव सेन,अरविंद कुशवाहा एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

