अवैध शराब के खिलाफ बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पारधी टोला ग्राम पिपरियाकला रेलवे स्टेशन के पीछे,
540 किलो महुआ लाहन नष्ट कर, चार अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की गई जप्त,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवम् एसडीओपी विजय राघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही क्षेत्र में बरही पुलिस टीमों ने चार अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ लाहन एवं कच्ची महुआ शराब बरामद कर नष्टीकरण व जब्ती की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम पिपरिया कला पारधी टोला रेलवे स्टेशन के पीछे करीब 36 कंटेनरों में भरा लगभग 540 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54,000 रुपये बताई गई। पुलिस ने मौके पर ही महुआ लाहन को नष्ट कराया। बड़ी पुलिस ने चार अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर क्रमशः
1.सुशील आदिवासी पिता पूरन आदिवासी उम्र 43 साल सलैया सिहोरा थाना बरही जिला कटनी 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती ₹2000
2.कोमल प्रसाद कोल पिता कंछेदी कोल निवासी ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी 5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन ₹2000
3. रामदयाल पिता फूकुआ साहू निवासी करौंदी खुर्द थाना बरही जिला कटनी 2 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन ₹400,4. प्रेमलाल पिता भोंदू प्रजापति निवासी कनौर थाना बरही जिला कटनी 2 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन ₹400 को मौके पर ही
34 एक आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध कच्ची महुआ शराब की जपती की कार्यवाही की है।
पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में
थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक अखिलेश मिश्रा चौकी प्रभारी खीतौली, सहायक उप निरीक्षक देवानंद शर्मा, सतीश हल्दकर,रवि मोहन जाटव,अतुल तिवारी,विवेक श्रीवास्तव, विवेक यादव ,दिलीप कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

