निगमायुक्त सुश्री परिहार ने ऑनलाइन राजस्व सेवाओं को समयबद्ध करने के दिए निर्देश नामांतरण प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण में आई तेजी, 49 दिन में 369 प्रकरण निराकृत लंबित नामांतरण प्रकरणों का 15 दिवस में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
49 दिन में 369 नामांतरण प्रकरण निराकृत
नागरिकों को राजस्व सेवाएं त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम द्वारा नामांतरण प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के समय-सीमा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि 1 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक कुल 369 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इनमें 358 प्रकरण ऑफलाइन प्राप्त हुए थे, जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निराकरण किया गया, जबकि 11 प्रकरण ऑनलाइन प्राप्त होकर ऑनलाइन ही निराकरण किए गए हैं। शेष प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण की कार्यवाही भी निरंतर प्रगतिरत है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार कहा कि ऑनलाइन सेवाओं का उद्देश्य नागरिकों को कार्यालयीन प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी से बचाते हुए पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध राजस्व सेवा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में राजस्व शाखा के अधिकारी-कर्मचारी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई पूर्ण करें तथा नए प्राप्त होने वाले प्रकरणों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

