बड़वारा पुलिस ने जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही कर तीन मोटरसायकल सहित करीब 2 लाख का मशरुका किया जप्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/दिनांक-19.09.26 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा जुआ खेलने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी. हेडक्वाटर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जुआ फड़ों पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था । वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार भ्रमण कराया जा रहा था । दिनांक 19.09.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम पौड़ी वाह के जंगल में कुछ लोग जुआ मन्ना खेल रहे है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम वाह पौंड़ी के जंगल पहुचे जो कुछ लोग ताश पत्तो पर रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिये जो हमराही स्टाफ एवं गवाहो के मदद से घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर 06 लोगो को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जुआरियो से उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 01. रामबिलास पिता मिश्रीलाल निषाद उम्र 38 साल निवासी तिलक कॉलेज प्रेमनगर कटनी थाना एनकेजे, 02. विशाल पिता स्व. मिश्रीलाल निषाद उम्र 23 साल निवासी निवासी तिलक कॉलेज प्रेमनगर कटनी थाना एनकेजे,03. विकाश बंशल पिता राजू वंशकार उम्र 21 साल निवासी झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथ नगर, 04. प्रिंस उर्फ पलक पिता पप्पू वंशकार उम्र 32 साल निवासी विवेकानंद चौक लखेरा थाना रंगनाथ नगर, 05. रुस्तम पिता सलीम खान उम्र 26 साल निवासी तिलक कॉलेज प्रेमनगर कटनी, 06. दीपक सोनी पिता तुलसीराम सोनी उम्र 27 साल निवासी विजयराघवगढ़ थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी म.प्र. का होना बताये । आरोपीगणों की तलासी ली गई तलासी एवं जुआ फड़ से एवं आरोपी गणों के कब्जे से एक मोटरसायकल एवं दो स्कूटी सहित कुल 02 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया गया । उक्त सभी आरोपीगणों के विरुद्द जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है
पुलिस कार्यवाही में इनकी रहीविशेष भूमिका
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह,नितेश डोंगरे, शिवप्रकाश तिवारी,गौरीशंकर, राजपूत,बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही ।

