अवैध शराब के खिलाफ बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की गई जप्त।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य  एवम् एसडीओपी विजय राघवगढ़  वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही क्षेत्र में  बरही पुलिस टीमों ने तीन अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर  कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्ती की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बरही पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर क्रमशः1.दुःखी बाई भूमिया पति भाई राम भूमिया उम्र 35 साल निवासी बरनमहगवां 5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 1000/-2.राजू कोल पिता खोपिया कोल उम्र 50 साल निवासी हदरहटा जप्ती 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 1000/-3.रामचरण कोल पिता संपत कोल उम्र 40साल निवासी घांघरौटा थाना बरही जिला कटनी दस लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 2000//- को मौके पर ही 34 एक आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध कच्ची महुआ शराब की जपती की कार्यवाही की है।

पुलिस की  संपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय  भूमिका

 थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे, सहायक उप निरीक्षक राम सखा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक अखिलेश मिश्रा चौकी प्रभारी खीतौली,भानु पाण्डेय,दिलीप कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध शराब के खिलाफ बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की गई जप्त।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post