आपरेशन फास्ट 2.0 के तहत थाना कुठला पुलिस ने लोगों के नाम से फर्जी सिम जारी कर बेचने वालों का कियभंडाफोड़ तीन आरोपियों कोधरदबोचा

आपरेशन फास्ट 2.0 के तहत थाना कुठला पुलिस ने लोगों के नाम से फर्जी सिम जारी कर बेचने वालों का कियभंडाफोड़ तीन आरोपियों कोधरदबोचा

आपरेशन फास्ट 2.0 के तहत थाना कुठला पुलिस ने लोगों के नाम से फर्जी सिम जारी कर बेचने वालों का कियभंडाफोड़ तीन आरोपियों कोधरदबोचा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 19 सितंबर 2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संदिग्ध (POS) सिम विक्रयकर्ता एजेन्टो / धारको के विरुद्ध ऑपरेशन फास्ट 2.0 के तहत कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया व उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन FAST-2.0 (Forged Activated SIM Termination) के तहत आधारकार्ड एवं फिंगर प्रिंट का उपयोग कर फर्जी सिम निकलवाकर दुरुपयोग करने वाले POS (Point of Sale - सिम विक्रयकर्ता) एजेंटों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है ।

प्रार्थी ओम कोल पिता लल्ली कोल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम डिठवारा द्वारा थाना उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया कि उसने अपने आधार कार्ड से केवल मोबाइल नंबर 7694096818 की सिम प्राप्त की है। वर्ष 2024 में सागर बर्मन निवासी सहसपुरा ने एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खुलवाने के नाम पर उसके आधार कार्ड की प्रति एवं फिंगरप्रिंट लेकर उसके नाम से बिना जानकारी के मोबाइल नंबर 9584374439 की सिम दिनांक 29/04/2024 को जारी करवा ली, जिसका बाद में ठगी में दुरुपयोग किया गया। आवेदन के अवलोकन पर आरोपी सागर बर्मन के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी) आईटी एक्ट एवं दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(ई), 42(6) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना प्रारंभ कर फरियादी एवं संदिग्ध मोबाइल धारकों को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर पूछताछ एवं कथन लेख किए गए। मुख्यालय से प्राप्त दस्तावेजों एवं कैफ रिपोर्ट का अवलोकन कर संदिग्ध मोबाइल नंबरों एवं पीओएस एजेंट सागर बर्मन द्वारा जारी सिम कार्डों की जांच की गई। विवेचना के दौरान आरोपी सागर बर्मन को ग्राम सहसपुरा से दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी राहुल कुशवाहा के साथ मिलकर डिण्डोरी निवासी रामजी साहू के कहने पर लोगों के नाम से बिना जानकारी के सिम जारी कर अन्य व्यक्ति को बेचने संबंधी जानकारी दी । आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके घर से पीओएस मशीन जप्त की गई । आरोपी सागर बर्मन पिता विकास बर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी सहजपुरा थाना कुठला एवं उसके साथी राहुल कुशवाहा पिता रामशरण कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी भैंसवाही थाना विजयराघवगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री को जप्त किया गया तथा मामले के अन्य आरोपी रामजी साहू पिता दशरथ लाल साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मेहन्दवानी थाना मेहन्दवानी जिला डिण्डरो को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया है जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल, पी0ओ0एस0 मशीन तथा सिम कार्ड जप्त किये गये है । 

 कार्यवाही में,विशेष भूमिका

 थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया,सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, केशव मिश्रा,अजीत मिश्रा, राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय,अजय यादव, विवेक शुक्ला,बुद्धू कुमार मनोज राजपूत की भूमिका सराहनीय रही है ।

आपरेशन फास्ट 2.0 के तहत थाना कुठला पुलिस ने लोगों के नाम से फर्जी सिम जारी कर बेचने वालों का कियभंडाफोड़ तीन आरोपियों कोधरदबोचा



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post