निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कम्प अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई पुलिस ने करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया एवं अवैध शराब 30 लीटर जब्त

  मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व  चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा में अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । निवार पुलिस द्वारा,दिनांक 11/09/2026 को  ग्राम बिचपुरा  टेडी सुनहरा मनिहरा क्षेत्र में अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। जिसके फलस्वरूप  कौशल लूनिया पिता   जमुना प्रसाद 58साल टेडी चौकी निवार कल्लू लूनिया पिता चिरमन लूनिया 55साल  निवासी टेढ़ी के नहर  के किनारे ठिकानों पर दबिश देने पर दोनों आरोपियों से कुल 30लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत 12000 रुपए की जप्त की गयी एवं करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। आरोपीगणों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई। क्षेत्रीय लोगों को नशा से दूर रहने एवं मादक पदार्थ का व्यापार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। 

 पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही विशेष भूमिका

 चौकी प्रभारी निवारअंजनी  कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप  निरीक्षक  राजेश कोरी कमलेश्वर शुक्ला,अंकित दुबे,बकील  यादव अरविंद दुबे एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कम्प अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई पुलिस ने करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया एवं अवैध शराब 30 लीटर जब्त

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post