17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, तैयारियां समय पर पूर्ण करने निगमायुक्त ने दिए निर्देश समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और नागरिक सुविधाओं की निगमायुक्त ने की समीक्षा

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, तैयारियां समय पर पूर्ण करने निगमायुक्त ने दिए निर्देश,

समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और नागरिक सुविधाओं की निगमायुक्त ने की समीक्षा,

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, तैयारियां समय पर पूर्ण करने निगमायुक्त ने दिए निर्देश समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और नागरिक सुविधाओं की निगमायुक्त ने की समीक्षा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से आयोजित किए जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अधिकारियों को प्रत्येक चरण की कार्ययोजना समय पर पूर्ण करने तथा नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त ने विभागवार कार्यों, विकास परियोजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी कार्यों में गति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

सेवा पखवाड़ा की तैयारियां रहें पुख्ता

निगमायुक्त ने 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रत्येक चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक शिविर आयोजित किए जाएं। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल एवं परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में कार्य करें।

सीएम हेल्पलाइन सहित लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर

बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय-सीमा पत्रों के पोर्टल पर स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं व्यवस्थित जवाब दर्ज करने की हिदायत दी गई। ई-केवाईसी, संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं न्यायालयीन प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गणेश महोत्सव में व्यवस्थाओं पर रहे विशेष निगरानी

गणेश महोत्सव के मद्देनजर प्रतिमा पंडालों, प्रमुख बाजारों, विसर्जन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने सफाई, प्रकाश, पेयजल सहित आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्व के दौरान स्वच्छता एवं सुगम-सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देने को कहा।

विकास कार्यों में देरी पर तत्काल कार्रवाई

विभिन्न वार्डों में चल रहे एवं अप्रारंभ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने क्षेत्रीय उपयंत्रियों को प्रतिदिन वार्ड भ्रमण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी करने के निर्देश दिए। कमियां पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हों, जिससे नागरिकों को जनसुविधाओं का स्थायी लाभ मिल सके।

अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी उल्लंघन पर सख्ती

अवैध कॉलोनियों, फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन एवं स्वीकृति के विपरीत निर्माण के लंबित प्रकरणों पर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। अनधिकृत रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों एवं अवैध मैरिज गार्डनों की जांच तथा अस्पताल, होटल, मॉल सहित अन्य संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व वसूली बढ़ाने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। नामांतरण के प्राप्त प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत ऑनलाइन निराकरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिविर आयोजित करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। संबल योजना के लंबित प्रकरणों की मृत्यु तिथि के आधार पर समीक्षा कर निराकरण में तेजी लाने तथा समग्र ई-केवाईसी के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में उपायुक्त द्वय, शैलेश गुप्ता एवं, प्रियंका झारिया सहित कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह,सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री  सुनील सिंह एवं,आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित सभी विभागीय अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, योजना प्रभारी एवं सिटी मिशन मैनेजर उपस्थित रहे।

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, तैयारियां समय पर पूर्ण करने निगमायुक्त ने दिए निर्देश समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और नागरिक सुविधाओं की निगमायुक्त ने की समीक्षा



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post