ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता 09 माह पूर्व मुड़वारा रेलवे स्टेशन से लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल दस्तयाब, परिवार से मिलाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता 09 माह पूर्व मुड़वारा रेलवे स्टेशन से लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल दस्तयाब, परिवार से मिलाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता 09 माह पूर्व मुड़वारा रेलवे स्टेशन से लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल दस्तयाब, परिवार से मिलाया

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सकुशल दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में नाबालिग बालक-बालिकाओं की लगातार तलाश कर उन्हें सकुशल परिवार से मिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने लगभग 09 माह पूर्व मुड़वारा रेलवे स्टेशन से लापता हुए 16 वर्षीय बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की है।

मुड़वारा स्टेशन से अचानक हुआ था लापता-

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम न्यू दरबार भारेवा, थाना इंदवार, जिला उमरिया निवासी सुरेश साकेत का 16 वर्षीय पुत्र दिनांक 27.12.2025 को अपनी मां एवं बहन के साथ ट्रेन से करेली से कटनी आ रहा था। रात करीब 11 बजे ट्रेन मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंची। उमरिया जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध नहीं होने पर तीनों रेलवे स्टेशन के बाहर बैठ गए। इसी दौरान बालक पानी लेने जाने का कहकर वहां से गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा मुड़वारा रेलवे स्टेशन के अंदर एवं बाहर काफी तलाश की गई, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन उमरिया वापस चले गए तथा बालक की कटनी, करेली, नरसिंहपुर सहित रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई।दिनांक 12.02.2026 को बालक के पिता द्वारा थाना कोतवाली कटनी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 172/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

लगातार प्रयासों से मिली बालक के इंदवार में होने की जानकारी-

विवेचना के दौरान बालक के माता-पिता से विस्तृत पूछताछ कर उसके दोस्तों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त गांव से बाहर काम करने वाले व्यक्तियों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे भी बालक के संबंध में पूछताछ की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा बालक की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान बालक के इंदवार, जिला उमरिया में होने की महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को इंदवार रवाना किया गया, जहां से नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर कटनी लाया गया।बालक के सकुशल मिलने की सूचना उसके परिजनों को दी गई। परिजनों के थाना कोतवाली पहुंचने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर बालक को उनके सुपुर्द किया गया।

पुणे में गन्ने की फैक्ट्री में किया काम-

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बालक की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान बालक ने बताया कि वह अपनी मर्जी से ट्रेन में बैठकर पुणे घूमने चला गया था। वहां उसे गन्ने की फैक्ट्री में काम मिल गया, जिसके कारण वह वहीं काम करने लगा। कुछ समय बाद वह पुणे से वापस नरसिंहपुर आया और वहां गन्ने के खेतों में कटाई का काम करने लगा। बाद में उसे अपने परिवार की याद आने लगी, जिसके चलते वह काम छोड़कर वापस इंदवार आ गया।  बालक द्वारा अपने साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होना नहीं बताया गया।

परिवार ने पुलिस का जताया आभार-

लगभग 09 माह बाद अपने बालक को सकुशल पाकर परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों द्वारा बालक की सकुशल दस्तयाबी एवं उसे परिवार से मिलाने के लिए थाना कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-

पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय,उनि.कुलदीप सिंह,रीता मरकाम,उमेश सिंह एवं,मंसूर हुसैन,मोहन मण्डलोई,दिनेश सेन, अजीत सिंह,रोहित राठौर,दीपक चक्रवर्तीकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता 09 माह पूर्व मुड़वारा रेलवे स्टेशन से लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल दस्तयाब, परिवार से मिलाया



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post