बड़वारा पुलिस ने मोटर पंप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 04 सबमर्सिबल मोटर पंप किए बरामद

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक, 29 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा मोटर पंप चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 25.09.2026 की रात्रि ग्राम कांटी क्षेत्र में खेत से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी होने की रिपोर्ट थाना बड़वारा में प्राप्त हुई थी। मामले में थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 573/2026 एवं 576/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय द्वारा विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से चोरी किए गए 04 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

राजेन्द्र उर्फ मंजल राठौर, पिता जमुना प्रसाद राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी कांटी, थाना बड़वारा, जिला कटनी।करन सिंह ठाकुर, पिता ठाकुर प्रसाद ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी कांटी, थाना बड़वारा, जिला कटनी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,विशेष भूमिका

 थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह,  पवनराज,नीलेश दुबे,गौरीशंकर राजपूत, बृजलाल प्रजापति एवं, शिवप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बड़वारा पुलिस ने मोटर पंप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 04 सबमर्सिबल मोटर पंप किए बरामद

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post